सीएम डॉ.मोहन यादव ने महू के आशापुर गांव में गौशाला का किया भूमिपूजन, बोले-सभी बड़े नगर निगम क्षेत्रों में बनेंगी गौशालाएं

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को महू के आशापुर गांव में गौशाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े नगर निगम क्षेत्रों में गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गौमाता अपने बच्चों को तो पालती ही है, इंसान का भी ध्यान रखती है। गौमाता का अमृततुल्य दूध पीकर हम बड़े होते हैं।

सीएम यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में पहली रोटी गौमाता के लिए रखी जाती है। आखरी रोटी कुत्ते के लिए बनाई जाती है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति से जुड़ने के नियम बनाए। गौमाता की रक्षा का संकल्प युगोंयुगों से हमारी संस्कृति से जुड़ा है। पहले माना जाता था कि भारत में दूधदही की नदियां बहती है। खेतीबाड़ी में गौमाता की पहले काफी मदद ली जाती थी, लेकिन बाद में ट्रैक्टर, नए उपकरणों का उपयोग किया जाने लगा। इसकी मार हमारी गौमाता पर पड़ी।

गौमाता को लावारिस नहीं रहने देंगे

सीएम यादव ने कहा कि जानेअंजाने हमसे गलतियां भी हुई, लेकिन हमें वापस ध्यान में गया कि रासायनिक खाद के उपयोग से नुकसान हो रहा है। जैविक खाद से किसान की लागत भी कम हो रही है और पौष्टिक अन्न का उत्पादन हो रहा है। हमने संकल्प लिया है कि गौमाता को लावारिस नहीं रहने दिया जाएगा। सभी नगर निगम को बड़ी गौशालाएं बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए राज्य सरकार भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश भगवान राम और कृष्ण की धरती है। देश की पहचान उनसे भी होती है। प्रदेश में जहां भी राम और कृष्ण की लीलाएं हुई हैं। उसे हम तीर्थ बनाएंगे। महू के जानापाव को भी तीर्थ स्थल का रूप दिया जाएगा।

दूध उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे

इंदौर एयरपोर्ट पर चर्चा के दौरान सीएम ने मीडिया से कहा कि आज हनुमान जयंती की मेरी ओर से पूरे प्रदेश को बधाई। आज एक ओर संयोग अच्छा है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मैं इंदौर में गौशाला का भूमिपूजन करने आया हूं। गोमाता के सरंक्षण और संवर्धन को लेकर हमारा अभियान जारी है। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर हमारी लगभग सभी नगर निगम 10 हजार से ज्यादा गौ माता को पाल रही है। डॉ. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर हमने गौमाता के लिए एक नई योजना डॉ. अम्बेडकर के नाम पर शुरू की है। हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन 9% से बढ़कर 20% हो। इसके लिए कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दूध उत्पादन में हमारा प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।