सीएम डॉ.मोहन यादव ने महू के आशापुर गांव में गौशाला का किया भूमिपूजन, बोले-सभी बड़े नगर निगम क्षेत्रों में बनेंगी गौशालाएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को महू के आशापुर गांव में गौशाला का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े नगर निगम क्षेत्रों में गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गौमाता अपने बच्चों को तो पालती ही है, इंसान का भी ध्यान रखती है। गौमाता का अमृततुल्य दूध पीकर हम बड़े होते हैं।

सीएम यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में पहली रोटी गौमाता के लिए रखी जाती है। आखरी रोटी कुत्ते के लिए बनाई जाती है। हमारे पूर्वजों ने प्रकृति से जुड़ने के नियम बनाए। गौमाता की रक्षा का संकल्प युगों–युगों से हमारी संस्कृति से जुड़ा है। पहले माना जाता था कि भारत में दूध–दही की नदियां बहती है। खेती–बाड़ी में गौमाता की पहले काफी मदद ली जाती थी, लेकिन बाद में ट्रैक्टर, नए उपकरणों का उपयोग किया जाने लगा। इसकी मार हमारी गौमाता पर पड़ी।

👉 यह भी पढ़ें:

गौमाता को लावारिस नहीं रहने देंगे

सीएम यादव ने कहा कि जाने–अंजाने हमसे गलतियां भी हुई, लेकिन हमें वापस ध्यान में आ गया कि रासायनिक खाद के उपयोग से नुकसान हो रहा है। जैविक खाद से किसान की लागत भी कम हो रही है और पौष्टिक अन्न का उत्पादन हो रहा है। हमने संकल्प लिया है कि गौमाता को लावारिस नहीं रहने दिया जाएगा। सभी नगर निगम को बड़ी गौशालाएं बनाने के लिए कहा गया है। इसके लिए राज्य सरकार भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा देश भगवान राम और कृष्ण की धरती है। देश की पहचान उनसे भी होती है। प्रदेश में जहां भी राम और कृष्ण की लीलाएं हुई हैं। उसे हम तीर्थ बनाएंगे। महू के जानापाव को भी तीर्थ स्थल का रूप दिया जाएगा।

दूध उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे

इंदौर एयरपोर्ट पर चर्चा के दौरान सीएम ने मीडिया से कहा कि आज हनुमान जयंती की मेरी ओर से पूरे प्रदेश को बधाई। आज एक ओर संयोग अच्छा है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मैं इंदौर में गौशाला का भूमिपूजन करने आया हूं। गो–माता के सरंक्षण और संवर्धन को लेकर हमारा अभियान जारी है। इंदौर, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर हमारी लगभग सभी नगर निगम 10 हजार से ज्यादा गौ माता को पाल रही है। डॉ. अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर हमने गौमाता के लिए एक नई योजना डॉ. अम्बेडकर के नाम पर शुरू की है। हम चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में दूध का उत्पादन 9% से बढ़कर 20% हो। इसके लिए कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि दूध उत्पादन में हमारा प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।