कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर्नाटक में भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का लगाया आरोप, पार्टी नेताओं को अलर्ट रहने को कहा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड विवाद के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और आंतरिक मतभेद दूर कर एकजुट रहने को कहा है।

खड़गे ने बुधवार को नेशनल हेराल्ड मामले में भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली निरंकुश सरकार अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए उनकी पार्टी को निशाना बनाने पर तुली हुई है। खड़गे ने कहा कि भाजपा ने आखिर देश के लिए क्या किया है? सिर्फ ईडी, आयकर और सीबीआई का इस्तेमाल कर डर पैदा करने की कोशिश करती है। जहांजहां कांग्रेस सत्ता में है, वहांवहां की सरकारों को गिराकर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भी इसी तरह की कोशिश चल रही है। हमारे लोगों को सतर्क रहना चाहिए। आपके बीच चाहे जो भी आंतरिक मतभेद हों, आपको एकजुट रहना चाहिए।

गरीब जनता को निगल जाएंगे मोदी-शाह

खड़गे ने कहा कि मोदी और शाह मिलकर गरीब जनता को निगल जाएंगे। जनता की रक्षा के लिए आपको सत्ता दी गई है। उनकी रक्षा करना आपके हाथ में है। वे वहां बैठे हैं, लूट रहे हैं और दरार पैदा कर रहे हैं। भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश करती है, लेकिन हम डरेंगे, झुकेंगे। हम हमेशा आपके आशीर्वाद और समर्थन से लड़ेंगे। हम देश को एकजुट रखेंगे, देश का निर्माण करेंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

आंबेडकर को कांग्रेस ने ही अध्यक्ष बनाया था

कांग्रेस पर भाजपा द्वारा आंबेडकर के अपमान के आरोप पर खड़ने ने कहा कि क्या आरएसएस और भाजपा उनसे प्रेम करते थे और उनका सम्मान करते थे? नहीं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने आंबेडकर को संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया। उनके द्वारा दिया गया संविधान आज भी जीवित है। यह आप लोग (भाजपा) हैं, जो आज उस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।