ब्राह्मणों वाले बयान को लेकर अनुराग कश्यप पर भड़के मनोज मुंतशिर, हद में रहने की दी हिदायत

Date:

मुंबई। ब्राह्मणों पर बयान देकर फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप चारों तरफ से घिर गए हैं। अब प्रसिद्ध गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर उन पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने अनुराग को हद में रहने की हिदायत दी है।

मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा किअगर आपकी आय कम है, तो अपने खर्चों पर लगाम रखें, अगर जानकारी कम है, तो कृपया शब्दों पर लगाम रखें। अनुराग कश्यप आपकी आय और जानकारी दोनों सीमित हैं। ब्राह्मण विरासत को एक इंच भी गंदा करने की क्षमता नहीं है। हालांकि, जैसा कि आपने अपनी इच्छा जाहिर की है, मैं आपके घर कुछ तस्वीरें भेजता हूं, उन्हें देखकर आप तय कर लीजिएगा कि अपना गंदा पानी किस पर डालना चाहते हैं।

मनोज ने चंद्रशेखर तिवारी आजाद, बाजीराव बल्लाड, भगवान परशुराम, अटल बिहारी वाजपेयी, तात्या टोपे, राजगुरु, परमवीर कैप्टन मनोज पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, रानी लक्ष्मीबाई, महाकवि कालिदास, गोस्वामी तुलसीदास समेत 21 महान व्यक्तियों के नाम लेकर कहा तुम्हारे जैसे अन गिनत नफरती खत्म हो जाएंगे, लेकिन हमारी गौरवशाली विरासत नहीं।

अनुराग को दी खुली चुनौती

मनोज मुंतशिर ने अनुराग कश्यप को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए और अपनी सीमा के भीतर रहना चाहिए। मैं आपको खुली चुनौती देता हूं। मेरे द्वारा दिए गए 21 नामों में से एक नाम चुनें और मैं आपको उनकी फोटो भेजता हूं। अगर आप अपने शब्दों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते हैं, तो सही होगा कि आप अपनी सीमा में रहना सीख लें।

फुले फिल्म से जुड़ा है मामला

अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्मफुलेकी रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी। इसको लेकर की गई पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मणों पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद वो बुरी तरह ट्रोल होने लगे। हालांकि विवाद को बढ़ता हुआ देख अब अनुराग कश्यप ने एक और पोस्ट शेयर की और सभी से माफी मांग ली।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related