मुंबई। पिछले कई दिनों से लगातार तेजी के बाद आज गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9:15 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 233.64 अंक (0.29%) की गिरावट के साथ 79,882.85 पर आ गया था। इससी तरह निफ्टी 50 इंडेक्स 50.55 अंक (0.21%) टूटकर 24,278.40 पर कारोबार कर रहा था।
आज बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। बीएसई सेंसेक्स आज 58.06 अंकों के नुकसान के साथ तेजी के साथ 80,058.43 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 ने भी 51.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,277.90 अंकों पर कारोबार शुरू किया। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। 2 कंपनी के शेयरों ने बिना किसी उतार–चढ़ाव के कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 19 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
गुरुवार को टाटा मोटर्स के शेयरों ने 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.71 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.09 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुले। भारती एयरटेल के शेयर 1.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.68 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.60 प्रतिशत, सनफार्मा 0.58 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.46 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, इंफोसिस 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.27 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
पिछले सात सत्र से बाजार में रही थी तेजी
बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 520.90 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 80,116.49 पर बंद हुआ, जो 18 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। इसी तरह निफ्टी 161.70 अंक यानी 0.67% चढ़कर 24,328.95 पर पहुंच गया था। पिछले सात ट्रेडिंग सेशन्स में बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस दौरान निफ्टी 1,930 अंक यानी करीब 8.6% ऊपर आया है। सेंसेक्स ने भी 9 अप्रैल से अब तक 6,269.34 अंक यानी 8.48% की छलांग लगाई है। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में कुल 36.65 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।


