राहुल गांधी की प्रधानमंत्री से अपील: पहलगाम हमले के मृतकों को मिले शहीद का दर्जा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस हमले में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने लिखा, “मैं पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के दुख और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ खड़ा हूं।”
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों की भावनाओं का सम्मान किया जाए और उन्हें उचित सम्मान देते हुए शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए।
राहुल गांधी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह सहानुभूति रखते हैं और उनकी इस मांग का पूरा समर्थन करते हैं।



