ऑपरेशन सिंदूर’ पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: अमेरिका, UN ने जताई चिंता, पाकिस्तान ने दी चेतावनी

Date:

ऑपरेशन सिंदूर’ पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया: अमेरिका, UN ने जताई चिंता, पाकिस्तान ने दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। इस निर्णायक कार्रवाई के बाद जहां पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

China on Pakistan train attack by BLA - चीन ने PAK को दिया भरोसा, हाईजैकिंग  के बाद सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पेशकश - China on Pakistan train attack by  BLA ready to

अमेरिका की प्रतिक्रिया: “उम्मीद है तनाव जल्द खत्म होगा”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए पहलगाम आतंकी हमले को “शर्मनाक” करार दिया। उन्होंने कहा हमने इस हमले के बारे में ओवल ऑफिस में प्रवेश करते ही सुना। मुझे लगता है कि लोग अतीत के कुछ घटनाक्रमों के आधार पर जानते थे कि कुछ होने वाला है। वे कई दशकों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने की पाकिस्तान में हुए हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र की अपील: “भारत-पाक संयम बरतें”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा महासचिव नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैन्य अभियानों को लेकर चिंतित हैं। वह दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान करते हैं। दुनिया भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती।”

Pakistan giving 'befitting reply' to 'act of war' imposed by India: Premier  Sharif

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया: “युद्ध का कृत्य”

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय स्ट्राइक की पुष्टि करते हुए इसे “युद्ध जैसा कृत्य” बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इसका जवाब देने का “पूरा अधिकार” है। पूरा देश और पाकिस्तानी सशस्त्र बल इस समय एकजुट हैं। हमारा मनोबल और भावना उच्च है। हम उनके इरादों को सफल नहीं होने देंगे।”

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए गए हैं। शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर “गंभीर परिणामों” की चेतावनी दी और इसे पाकिस्तान की संप्रभुता पर हमला बताया।

भारत ने दी प्रमुख देशों को जानकारी

भारतीय सैन्य कार्रवाई के बाद भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई और रूस के अपने समकक्षों से संपर्क कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ एक सटीक और आत्मरक्षात्मक कदम है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related