श्रीनगर। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान आया है। अब्दुल्ला ने कहा कि शुरुआत पहलगाम में हुआ, जहां 26 बेगुनाह लोगों को मारा गया। तब केंद्र सरकार ने कहा कि इसका हम जवाब देंगे। जवाब देने का तरीका यही था कि हमने पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की। आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रही है। इसमें 10 नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप–राज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद थे। शाह ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीमा पर रहने वाली नागरिक आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने सारे डीसी से बात की है, जहां–जहां सिविलयन को निकालने की आवश्यकता होगी उन्हें निकाला जाएगा। हमारे हाथ में यह खेल नहीं है। अब्दुल्ला ने कहा कि शुरुआत पहलगाम में हुआ, जहां 26 बेगुनाह लोगों को मारा गया। तब केंद्र सरकार ने कहा कि इसका हम जवाब देंगे। जवाब देने का तरीका यही था कि हमने पाकिस्तान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की, आतंकियों को निशाना बनाया। लेकिन, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है। हमारे नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। पहलगाम में लोगों को इस तरह मारा नहीं गया होता तो ये दिन नहीं आता। हम आराम से रह रहे थे, पर्यटन का दबदबा था। नियंत्रण रेखा पर शांति थी। हमारे बनाए हुए हालात नहीं हैं। हमलोगों में से कोई जंग नहीं चाहता, जम्मू–कश्मीर में पहले जो भी वार हुए जम्मू–कश्मीर को प्रभावित किया। हम तो चाहेंगे कि हालात दोबारा ठीक हो, पहले पाकिस्तान को बंदूक शांत करनी पड़ेगी, फिर यहां से बंदूक नहीं चलेगी।


