👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कारवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किये थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक ठिकाने निशाना नहीं बनाया गया है यानी सेना ने एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता दिखाई है।
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत ने अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था–जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लांच करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। आतंकवादियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से यह कार्रवाई सिर्फ उनके शिविरों और बुनियादी ढांचे तक ही सीमित थी।



