उमर अब्दुल्लाह ने IMF द्वारा पाकिस्तान को दिए गए फंड पर उठाए सवाल
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) द्वारा पाकिस्तान को दिए गए एक अरब अमेरिकी डॉलर के फंड पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- Jammu-Kashmir : पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले उमर अब्दुल्ला-क्या ट्रंप साहब से लगाऊं गुहार
उमर अब्दुल्लाह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मुझे समझ नहीं आता कि ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय’ यह कैसे मान रहा है कि दक्षिण एशिया में तनाव कम होगा, जबकि आईएमएफ़ पाकिस्तान को उन हथियारों और गोला-बारूद के लिए पैसा दे रहा है जिनका इस्तेमाल वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई दूसरी जगहों पर हमला करने में कर रहा है।”
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार को आईएमएफ़ ने पाकिस्तान को एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (ईएफ़एफ़) के तहत एक अरब अमेरिकी डॉलर की राशि मुहैया कराई।
भारत ने इस क़र्ज़ को स्वीकृति देने की प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। भारत ने पाकिस्तान के असंतोषजनक ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए आशंका जताई कि पाकिस्तान इस फंड का इस्तेमाल राज्य-प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने में कर सकता है।



