पाकिस्तान ने भारत को लौटाया बीएसएफ जवान, 23 अप्रैल को गलती से पाक सीमा में चले गए थे

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पीके साहू को लौटा दिया है। साहू 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था। आज साहू अटारीवाघा बॉर्डर से भारत आए।

बीएसएफ ने पीके साहू की वापसी को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है। बीएसएफ ने बताया कि आज बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार साहू अटारीवाघा बॉर्डर से भारत गए हैं। पूर्णम 23 अप्रैल 2025 को ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तानी सीमा में चले गए थे। पीके साहू उस वक्त पाक सीमा में जा पहुंचे जब दोनों ही देशों के बीच के हालात बिगड़ने लगे। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ, हालांकि इसका पीके साहू की रिहाई पर असर नहीं पड़ा। साहू पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर से पाकिस्तान की सरहद में चले गए थे। वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पीके साहू की पत्नी रजनी साहू इस मामले को लेकर काफी परेशान चल रही थीं। वे पति की रिहाई के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई थीं। उन्होंने यहां बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही  है तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। आसमान से बरसती आग और प्रदूषण ने दिल्ली एनसीआर समेत बड़े शहरों में हालात और खराब कर दिए हैं। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लू का असर बना हुआ है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बांदा में 44.3 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बीच विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेताया है कि 2026 के मध्य तक अल नीनो की वापसी हो सकती है। इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, जिससे वैश्विक तापमान में और वृद्धि की आशंका है। अल नीनो के कारण समुद्र की सतह का तापमान बढ़ता है, जिससे हवाओं, दबाव और वर्षा के पैटर्न में बदलाव आता है। इसके चलते दुनिया के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और चरम मौसम घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अल नीनो की स्थिति बनती है, तो आने वाले दिनों  में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।