विजय शाह के बयान पर देशभर में बवाल, खड़गे और मायावती ने की मंत्री पर कार्रवाई की मांग, सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे भाजपा नेता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ पूरे देश में गुस्से की लहर है। कांग्रेस ने नेताओं ने तो विजय शाह के बंगले के बाहर उनके नेमप्लेट पर कालिख पोत दिया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाह के इस्तीफे की मांग की है। बसपा प्रमुख मायावती ने भी शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर कुछ भाजपा नेता सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि विजय शाह ने इंदौर के पास महू में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक बात कही थी। शाह ने कहा था कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, उन्हीं कटेपिटे लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसीतैसी करवाई। शाह ने यह भी कहा था कि उन्होंने कपड़े उतारउतारकर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसीतैसी करने के लिए हमारे जहाज से उनके घर भेजा।

👉 यह भी पढ़ें:

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-शाह को बर्खास्त करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री ने देश की वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक और शर्मनाक टिप्पणी की है। पहलगाम हमले के बाद जब पूरा देश एकजुट था, तब भाजपा नेता सेना की बेटियों को नीचा दिखाने वाले बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को तत्काल विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

मायावती ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

विजय शाह के बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने शाह के बयान को शर्मनाक बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मायावती ने कहा कि ऐसा बर्ताव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के माहौल को खराब कर रहा है। सोशल मीडिया पर मायावती ने लिखा है कि मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के सम्बंध में की गई अभद्र टिप्पणी को भाजपा केन्द्र सरकार गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरूर करे, ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा समरसता बिगड़ने पाए।

कांग्रेस ने इदौर में मंत्री का पुतला फूंका

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान को लेकर शहर कांग्रेस और महिला मोर्चा ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि विजय शाह का यह बयान अत्यधिक आपत्तिजनक है। बुधवार को इंदौर में कांग्रेस सेवादल के नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर कर्नल सोफिया और सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह के पोस्टर लगाकर उनका दूध से अभिषेक किया और मंत्री विजय शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की।

सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे पूर्व विधायक

विजय शाह के बयान पर बवाल मचने के बाद भाजपा ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर मंगलवार देर रात भाजपा के पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह कर्नल सोफिया कुरैशी के छतरपुर जिले के नौगांव स्थित निवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।