बचने का रास्ता न देख मंत्री विजय शाह ने फिर बहाए ‘घड़ियाली आंसू’, सुप्रीम कोर्ट के डर से मांगी माफी, सरकार को देना है जवाब

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों को बहन बताने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने फिर माफी मांगी है। ऐसा उन्होंने तब किया है जब सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार को जवाब देना है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि प्रदेश सरकार शाह के खिलाफ कार्रवाई की परमिशन क्यों नहीं दे रही है।

विजय शाह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार स्पष्ट किया है और आज पुनः दोहराना चाहते हैं कि उनका किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना अथवा समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि निःसंदेह उनके शब्द उनकी वास्तविक भावना के अनुरूप नहीं थे। देशभक्ति की भावना और आवेश में वे शब्द निकल गए, जो अनुचित थे। उन्होंने आग्रह किया कि इस त्रुटि के पीछे की भावना को अवश्य देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं थी। मंत्री शाह ने कहा कि वे पहले भी क्षमा याचना कर चुके हैं और आज भी पूरे मन से माफी मांगते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी

मंत्री शाह ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है कि एक छोटी सी त्रुटि के कारण इतना बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना के प्रति उनके मन में सदैव गहरा सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन में रहते हुए शब्दों की मर्यादा अत्यंत आवश्यक होती है और इस घटना से उन्होंने आत्ममंथन किया है। मंत्री शाह ने कहा कि उन्होंने इस प्रकरण से सबक लिया है, अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है और भविष्य में अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो। अंत में उन्होंने एक बार पुनः इस प्रकरण से आहत सभी नागरिकों और भारतीय सेना से क्षमा याचना की।

माफी पर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई थी सख्ती

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ अभियोजन के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी वे माफी मांग चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में विजय शाह के वकील ने जब भी माफी का जिक्र किया है, कोर्ट ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

सुप्रीम कोर्ट में सरकार को देना है जवाब

मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के मामले में मध्यप्रदेश सरकार को 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना है। इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। सरकारी और राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से और समय मांग सकती है। तर्क यह दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और विस्तृत परीक्षण जरूरी है। यही रुख शुरुआत से मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) का भी रहा है।

विजय शाह ने पिछले साल महू में दिया था बयान

मंत्री विजय शाह ने 11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में ने यह विवादित बयान दिया था। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा था– उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार–उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। शाह ने आगे कहा था किअब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान–सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।