उज्जैन की निशा पंडित जोशी को काव्य गौरव अलंकरण, मातृभाषा उन्नयन संस्थान ने किया सम्मानित

Date:

इंदौर। हिन्दी के समवेत स्वर के रूप में कार्यरतमातृभाषा उन्नयन संस्थानद्वारा रविवार को प्रेस क्लब में काव्य गौरव अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2026 का काव्य गौरव अलंकरण कवयित्री निशा पंडित जोशी उज्जैन को दिया गया। निशा पंडित जोशी कवयित्री होने के साथसाथ साहित्य, लेखन और दैनिक संयुक्त लहर समाचार पत्र का उज्जैन से संपादन भी करती हैं। साथ ही इंदौर की सामाजिक संस्था मीनाक्षी सेवा समिति की सचिव के पद पर भी हैं।

काव्य गौरव अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे थे, जबकि अध्यक्षता देअ विवि के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने की। भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत नितेश गुप्ता, डॉ. नीना जोशी, पारस बिरला, राजेश यादव, विलास राणे, मणिमाला शर्मा, प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी श्याम कामले ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. अर्पण जैनअविचलएवं संचालन डॉ अखिलेश राव ने किया। अभिनंदन पत्र वाचन आशीष पंवार चेतन जोशी ने किया। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, मीनाक्षी सेवा समिति संस्था के अध्यक्ष बलराम सोनी,हरेराम वाजपेयी, जय सिंह रघुवंशी, संध्या रॉय चौधरी, डॉ. सुनीता फड़नीस, डॉ. सुशीम पगारे, लक्ष्मीकांत पंडित, डॉ. अनुपमा समाधिया, विनीता तिवारी, विश्वनाथ कदम, डॉ. अनुपमा छाजेड़, अभय तिवारी, मॉर्टिन पिंटो, धर्मेश यशलहा, डॉ. अरुण सिर्वी, प्रशांत राव चोरसे, सौरव गौसर, अभय तिवारी, संजय पंजवानी, सुरेखा सिसौदिया, रमेशचन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Indian Army New Chief: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छोड़ा सेना प्रमुख का पद, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने नए Army Chief

भारतीय सेना में चार दशक से अधिक समय तक सेवा देने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय थल सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) का पद छोड़ दिया। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।