कांग्रेसियों ने किया इंदौर के राजवाड़ा का गंगाजल से शुद्धिकरण, बोले- सेना का अपमान करने वाले मंत्री ने किया अपवित्र

Date:

इंदौर। पिछले दिनों इंदौर में मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी। शुक्रवार को कुछ कांग्रेसी राजवाड़ा पहुंचे और मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल छिड़कर राजवाड़ा का शुद्धिकरण किया। हालांकि कि कांग्रेस ने यह फैसला काफी देर से लिया है, क्योंकि कैबिनेट की बैठक तो 20 मई को हुई थी।

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में देश की सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राजवाड़ा को अपवित्र किया है। इसी कारण पूरे परिसर का गंगाजल से शुद्धिकरण करवाया गया। पंडित विशाल चतुर्वेदी द्वारा पवित्रीकरण और मंत्रोच्चार के साथ यह प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्या होलकर के मूल्यों और आदर्शों को लेकर भाजपा द्वारा कही गई बातें उनके न्यायप्रिय और नैतिक परंपराओं का अपमान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर देश की सेना का अपमान किया है। इसी कारण राजवाड़ा परिसर का शुद्धिकरण किया गया और हनुमान चालीसा का पाठ कर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कैबिनेट बैठक को भाजपा सरकार ने एक इवेंट की तरह पेश किया। बैठक के दौरान राजवाड़ा के आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया, जबकि सामने स्थित शराब की दुकान को खुला रखा गया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लखनऊ। आईपीएल 2026 के बुधवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। एलएसजी के विकेट गिरने के बावजूद जीतने की उम्मीद बनी थी, लेकिन मिशेल मार्श के आउट होते वह उस पर पानी फिर गया। नहीं चला राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बड़ा बल्लेबाज एलएसजी ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। ग्राउंड पर उतरे आरआर के जबरदस्त हिट युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत की।  2 ओवर तक दोनों के ठीक रन बने, लेकिन मोहम्मद शमी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर आरआर का पहला विकेट  यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरा। उन्होंने  13 गेंदों में 22 रन बनाए।  मोहम्मद शमी ने अपनी अगली गेंद पर एक और विकेट झटक दिया ध्रुव जुरेल का जो जीरो रन पर आउट हुए। तीसरे ओवर की समाप्ति तक स्कोरबोर्ड का हाल था 32 रन पर 2 विकेट। मोहसिन खान ने कमाल का चौथा ओवर किया, और ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी का विकेट ले लिया। अभी भी स्कोर 32 रन था, लेकिन 3 विकेट गिर चुके थे। रियान पराग 20 रन बना के प्रिंस यादव की गेंद पर कैच दे बैठे। 10 ओवर तक आरआर के 77 रन पर 5 विकेट थे। डोनोवन फरेरा और रवीन्द्र जड़ेजा ने थोड़े रन जोड़े और 100 रन का आंकड़ा पार करवाया। 110 रन के स्कोर पर आरआर का छठा विकेट गिरा। फरेरा 20 रन बना के प्रिंस यादव की  गेंद पर आउट हो गए। आरआर की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन, रवींद्र जडेजा ने बनाए और एलएसजी की तरफ से उनके तीन गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने व्यक्तिगत रूप से 2 विकेट लिए। मयंक यादव महंगे गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने 4 ओवर में 56 रन दिए। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मार्श के अर्धशतक के बाद भी नहीं जीत पाई एलएसजी 160 रन के सामान्य लक्ष्य का पीछा  करते हुए एलएसजी को नहीं पता था कि ये इतना आसान नहीं होगा। एलएसजी का पहला विकेट जोफ्रा आर्चर ने गेम के पहले ओवर में ले लिया। आयुष बदोनी बिना खाता खोले आउट हो गए। एलएसजी का दूसरा विकेट दूसरे ओवर में नंद्रे बर्गर ने लिया। कप्तान ऋषभ पंत भी 0 के स्कोर पर आउट हो गए। इतना ही नहीं एलएसजी का तीसरा विकेट, तीसरे ओवर में फिर से जोफ्रा आर्चर ने लिया। मार्क्रम भी 0 रन बना के जुरेल के हाथों कैच दे बैठे। 3 ओवर में 3 विकेट, 3 बल्लेबाज 0 रन पार आउट। 5वें ओवर में जोफ्रा को मेडन मिला और 6वें ओवर में वापस नादरे बर्गर को मिला। पावरप्ले पूरा गेंदबाजों की सफल गेंदबाजी और विकेट के नाम रहा। 11 रन पर तीन विकेट होने के बाद मार्क्रम और पूरन ने गेम संभाला और रन जोड़े। जडेजा के 10वें ओवर में पूरन 22 रन बना के आउट हो गए। 16वें ओवर में सिक्सर लगा के मिचेल मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन ज़्यादा देर तक ये ख़ुशी नहीं टिकी और मार्श का विकेट नदरे ने ले लिया। एलएसजी को जीतने की उम्मीद बनी, वह थी और मार्श के विकेट के बाद वो भी चकनाचूर हो गई। मुकुल चौधरी के 17 ओवर में 2 विकेट आए और गेम खत्म हो गया। आरआर ने एलएसजी पर 40 रन से जीत हासिल की।