सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 219.84 (0.27%) की गिरावट के साथ 81,331.80 पर और निफ्टी 65.25 अंक (0.26%) टूटकर 24,760.95 पर ट्रेड कर रहा था।

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.41 (0.067%) की मामूली बढ़त के साथ 81,606.05 पर और निफ्टी 30.35 अंक (0.12%) की तेजी के साथ 24,856.55 पर था। थोड़ी देर बाद ही सेंसेकस और निफ्टी दोनों लाल निशान में चले गए। ग्लोबल मार्केट से मिले मिले–जुले संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर में बिकवाली दिख रही थी। निफ्टी बैंक 78.15 अंकों की बढ़त के साथ 55,430.95 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 171.55 अंकों की तेजी आई और यह 57,326.05 पर पहुंच गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 114.25 अंकों की तेजी के साथ 17,839.40 पर देखा गया। सेंसेक्स के स्टॉक्स में आईटीसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम और सन फार्मा टॉप लूजर्स रहे. वहीं, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और एनटीपीसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। बाजार खुलते ही सबसे ज्यादा गिरावट आईटीसी के शेयरों में देखने को मिली ये और 3.20 प्रतिशत तक नीचे चला गया। उल्लेखनीय है कि स्टॉक मार्केट में दो दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया और बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 175 अंक टूट गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।