सहकारिता विभाग में फर्जीवाड़े के शहंशाह पाटनकर को इंदौर लाने की तैयारी, भूमाफिया कर रहे दावा-सबसे हो गई है बात, जल्द आएगा ऑर्डर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सहकारिता विभाग में फर्जीवाड़े के शहंशाह के. पाटनकर को एक बार फिर इंदौर लाने की तैयारी है। शहर के अधिकांश भूमाफिया पाटनकर को इंदौर लाने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि भोपाल स्तर पर बातचीत हो गई है और पाटनकर की कभी भी इंदौर में लैंडिंग हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में रहते हुए पाटनकर ने सरकार को चूना लगाते हुए शहर के कई नामी भूमाफियाओं को जबरदस्त फायदा पहुंचाया था। पाटनकर अगले साल जुलाई में रिटायर होने वाले हैं। इस बीच इंदौर में उनके द्वारा किए कई फर्जीवाड़े सामने आ चुके हैं। हालांकि अधिकांश कारनामों की फाइलें पाटनकर पहले ही गायब कर चुके हैं, लेकिन अभी भी काफी कुछ ऐसा है जो भूमाफियाओं की गरदन नाप सकता है। इसलिए शहर के सारे भूमाफिया भोपाल में लॉबिंग कर रहे हैं। कुछ तो यह दावा भी कर रहे हैं सहकारिता मंत्री से लेकर सहकारिता आयुक्त तक से बात हो चुकी है जून तक पाटनकर इंदौर आ जाएंगे। भूमाफिया चाहते हैं कि रिटायरमेंट से पहले पाटनकर उनकी सारी फाइलें को ठिकाने लगा दें।

कई बार हो चुके हैं निलंबित, कई मामले जांच में

पाटनकर न केवल भूमाफियाओं बल्कि विभाग में भारी गड़बड़ियां करते रहे है। जब वे सतना में उपायुक्त सहकारिता थे, तब 19 जनवरी 2023 को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। पाटनकर पर अनियमित नियुक्ति एवं पदोन्नतियों के प्रस्तावों पर अनुमोदन देने का आरोप था। निलंबन आदेश में कहा गया था कि वर्तमान में सतना जिले में पदस्थ उपायुक्त सहकारिता पाटनकर ने पूर्व में छतरपुर जिले में पद-स्थापना के दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध 5 प्राथमिक साख सहकारी संस्थाओं में विक्रेताओं/सहायक समिति प्रबंधकों की अनियमित नियुक्तियों और पदोन्नतियों के प्रस्तावों पर अनुमोदन कर स्वीकृति दी थी। छतरपुर जिले की प्राथमिक साख सहकारी समिति मर्यादित पिपट बिजावर, गुलगंज, मउखेरा में सहायक प्रबंधक से प्रबंधक के पद पर पदोन्नति और वेतन आहरण की स्वीकृति दिये जाने में आयुक्त सहकारिता के वर्ष 2010 एवं 2011 में जारी निर्देशों का पाटनकर द्वारा उल्लंघन किया गया था। इस तरह के कई मामले पाटनकर के नाम जुड़े हैं। बताया जाता है कि उनके कुछ मामलों की लोकायुक्त में भी शिकायत हुई थी।

इंदौर में भी नियमों को ताक पर रख दी अनुमतियां

बताया जाता है कि जब के. पाटनकर इंदौर में पदस्थ थे, तब भी उन्होंने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए सारे नियम ताक पर रख दिए थे। पाटनकर ने एक भूमाफिया को फायदा पहुंचाने के लिए एक गृह निर्माण संस्था को तब डिजॉल्व कर दिया था, जब इस पर विभाग ने रोक लगा रखी थी। इतना ही नहीं कई भूमाफियाओं को उन्होंने नियमों से परे जाकर एनओसी भी दी थी।

डाक्यूमेंट गायब कराने में भी मास्टरी

विभाग के सूत्र बताते हैं कि पाटनकर फर्जीवाड़े में इतने माहिर हैं कि गलत आदेश या एनओसी के डाक्यूमेंट भी गायब करा देते हैं। एक संस्था के मामले में ऐसा एक वाक्या इंदौर में भी हुआ है। जब विभाग ने डाक्यूमेंट ढूंढे तो मिला ही नहीं। फिर, उनसे पत्र लिखकर भी पूछा गया लेकिन कोई दस्तावेज नहीं मिले। बताया जाता है कि पाटनकर जहां-जहां पदस्थ रहे हैं, वहां-वहां इनकी कार्यशेली ऐसी ही रही है।

सेठिया तो लेने भी लगे ‘सुपारी’

चिराग शाह, चंपू अजमेरा, दीपक मद्दा सहित शहर के कई भूमाफियाओं के पाटनकर के इंदौर लाने के दावे के बाद सहकारिता विभाग में भी हलचल बढ़ गई है। सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक आशीष सेठिया ने तो फर्जी कामों की सुपारी लेनी भी शुरू कर दी है। सेठिया भूमाफियाओं को पाटनकर साहब के रिटायरमेंट से पहले सारे काम निपटाने का आश्वासन भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।