👉 यह भी पढ़ें:
- Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल
- Defence Minister Rajnath Singh की पाकिस्तान की दो टूक-आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे
- माली में बड़ा आतंकी हमला: रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की आत्मघाती विस्फोट में मौत, देश में बढ़ा तनाव
0:00 left
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज आईएनएस विक्रात से पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो हमारी ओपनिंग नेवी करेगी। इस बार पाकिस्तान ने हरकत की तो नौ सेना भी आएगी और भगवान भी जानते हैं पाकिस्तान का क्या होगा। अगर नौ सेना इस बार आती तो पाकिस्तान के 4 टुकड़े हो जाते। 1971 में नौ सेना आई थी तो दो टुकड़े हो गये थे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने कोई गलती की तो इस बार पाकिस्तान को संभलने का भी मोका नहीं मिलेगा। हमारी नेवी सुनामी ला सकती है। पाकिस्तान बार–बार बातचीत की पेशकेश कर रहा है। कल ही पाकिस्तान के पीएम ने बातचीत की बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौप दें। मुंबई हमले में हाफिज सईद शामिल था उसका हिसाब होगा। आतंकवाद के खिलाफ हम उन तरीकों का इस्तेमाल करेंगे जो पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को पता है भारतीय नौ सेना कारवाई करती है तो उसका क्या असर होता है। भारत कहीं भी किसी भी परिस्थति में पूरी तरह से निपटने के लिए तैयार है। हमारी सेना का मनोबल पर पहाड़ जैसा अडिग है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी नौ सेना ने पाकिस्तान को उसकी तट पर ही रोक दिया। हमारी प्रहार इतना तगड़ा था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने गुहार लगा रहा है। हमारे जहाजों के पश्चिमी बेड़े ने आतंकी हमले के 96 घंटे के अंदर पश्चिमी और पूर्वी तट पर सतह से सतह और सतह से हवा में मिसाइलें दागीं।



