देश में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, कुल एक्टिव केस की संख्या 3758, 24 घंटे में 350 से ज्यादा नए मरीज मिले

Date:

नई दिल्ली। भारत में कोरोना तेजी से पांव पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3758 हो गई है। इनमें से 363 नए मामले तो 24 घंटे में ही मिले हैं।

अब तक सबसे ज्यादा 1400 केस केरल में सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं। गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 मरीजों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 कोरोना मरीज मिले हैं। 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एकएक व्यक्ति ने जान गंवाई है।

Coronavirus India News Update: असम में 89 मौतें, हरियाणा में पिछले 24 घंटे  में 6,818 नए मामले, असम में 53 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव - Prabhat Khabar

नए ओमिक्रॉन उपवेरिएंट्स मिले

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों से लिए गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन उपवेरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 पाए गए हैं। इनमें से पहले तीन वेरिएंट सबसे ज्यादा मामलों में देखे गए हैं। हालांकि, इन वेरिएंट्स की गंभीरता कम बताई जा रही है और अधिकांश मरीजों को घर पर ही इलाज मिल रहा है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related