👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- El Nino Alert 2026: 75 साल का सबसे खतरनाक अलनीनो! भारत में खेती से बिजली तक मचेगा संकट, दुनिया पर भी पड़ेगा बड़ा असर?
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
0:00 left
नई दिल्ली। भारत में कोरोना तेजी से पांव पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3758 हो गई है। इनमें से 363 नए मामले तो 24 घंटे में ही मिले हैं।
अब तक सबसे ज्यादा 1400 केस केरल में सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं। गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 मरीजों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 कोरोना मरीज मिले हैं। 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है। दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक–एक व्यक्ति ने जान गंवाई है।

नए ओमिक्रॉन उप–वेरिएंट्स मिले
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों से लिए गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग में कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन उप–वेरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 पाए गए हैं। इनमें से पहले तीन वेरिएंट सबसे ज्यादा मामलों में देखे गए हैं। हालांकि, इन वेरिएंट्स की गंभीरता कम बताई जा रही है और अधिकांश मरीजों को घर पर ही इलाज मिल रहा है।



