PM मोदी की कनाडा यात्रा से पहले ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ के तहत खालिस्तानी ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

PM मोदी की कनाडा यात्रा से पहले ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ के तहत खालिस्तानी ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही कनाडा के कनानास्किस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। इससे पहले, कनाडा की सरकार ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है।

कनाडा के अगले प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कौन हैं?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की सरकार के निर्देश पर पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट पेलिकन’ नामक अभियान के तहत देशभर में छापेमारी की और खालिस्तान समर्थक ड्रग तथा आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है।

कनाडाई पुलिस ने इस ऑपरेशन में 479 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 47.9 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इसके साथ ही भारतीय मूल के सात लोगों सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • सजगित योगेंद्रराजा (31)
  • मनप्रीत सिंह (44)
  • फिलिप टेप (39)
  • अरविंदर पोवार (29)
  • करमजीत सिंह (36)
  • गुरतेज सिंह (36)
  • सरताज सिंह (27)
  • शिव ओंकार सिंह (31)
  • हाओ टॉमी हुइन्ह (27)

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अमेरिका और कनाडा के बीच वाणिज्यिक ट्रकों के ज़रिए ड्रग्स की तस्करी करता था। इस नेटवर्क के संबंध मेक्सिको ड्रग कार्टेल और अमेरिकी ड्रग वितरकों से भी जुड़े हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह से अर्जित धनराशि का उपयोग भारत विरोधी गतिविधियों जैसे विरोध प्रदर्शन, जनमत संग्रह और हथियारों की खरीद में किया जाता था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI पर भी इस नेटवर्क को समर्थन देने का शक जताया जा रहा है। माना जा रहा है कि ISI कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी समूहों का इस्तेमाल मेक्सिकन कोकीन और अफगान हेरोइन की तस्करी के लिए कर रही है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर जी7 सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था। पीएम मोदी की इस महत्वपूर्ण यात्रा से ठीक पहले खालिस्तानी नेटवर्क पर हुई यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकेतों की दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।