गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले रोहित, विराट और अश्विन की ग़ैरमौजूदगी पर दी प्रतिक्रिया

Date:

Listen to this article
Ready to play


गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले रोहित, विराट और अश्विन की ग़ैरमौजूदगी पर दी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन की अनुपस्थिति को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

भारत की हार के इल्ज़ामों में फंसे गौतम गंभीर के लिए आई राहत की खबर, दिल्ली  हाई कोर्ट ने किया फैसला - Crictoday Hindi

भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में गंभीर ने कहा,टेस्ट टीम के लिए पहली बार चयन हमेशा खास होता है, इसलिए मैं साई सुदर्शन का स्वागत करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि रेड बॉल क्रिकेट में आपका करियर सफल रहेगा।”

उन्होंने कहा,अर्शदीप का भी स्वागत है। कमबैक आसान नहीं होते। सात साल बाद करुण का स्वागत है। शुभमन को भी कप्तान बनने पर बधाई।”

गंभीर ने मौजूदा स्थिति को लेकर कहा,इस दौरे को दो तरीके से देखा जा सकता है। हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं। लेकिन हमें देश के लिए कुछ बेहतर करने का मौका मिला है। इस ग्रुप में कुछ स्पेशल करने की क्षमता है और हम इस दौरे को यादगार बना सकते हैं।”

गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वहीं, आर अश्विन ने बीते साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।