केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, नेताओं को गलत बयानबाजी से बचने की दी नसीहत

Date:

भोपाल। पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का गृह मंत्री शाह ने शनिवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रियों-विधायकों को गलत बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। शाह ने कहा कि गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो, इससे बचें।

शाह ने भाजपा नेताओं को नसीहत देने के साथ ही पार्टी की कार्यप्रणाली के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितना बड़ा हो जाए उसे विद्यार्थी ही रहना चाहिए। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक, एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने भी पौधा लगाया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

16 जून को समापन सत्र में राजनाथ सिंह आएंगे

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। कुल करीब 201 प्रतिनिधि इस शिविर में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मप्र सरकार के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ ही केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सीआर पाटिल, शिवराज सिंह चौहान, सावित्री ठाकुर, डीडी उईके और एल मुरुगन सहित सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महेन्द्र सिंह और शिवप्रकाश भी विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।