गुजरात और पंजाब उपचुनाव में जीत से उत्साहित हैं केजरीवाल, कहा-गुजरात में 30 साल से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है जनता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। गुजरात में विसावदर और पंजाब में लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित हैं। उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि गुजरात में जनता 30 साल से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है।

केजरीवाल ने कहा कि इन दोनों सीटों पर हम 2022 के चुनावों में जितने अंतर से जीते थे, आज हम उससे लगभग दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। यह जीत आप की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2022 की जीत अगर आंधी थी तो 2027 में तो तूफान आएगा। उन्होंने कहा कि विसावदर विधानसभा सीट पर आए परिणाम ने बता दिया है कि जनता भाजपा के 30 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब उससे छुटकारा पाना चाहती है। यह परिणाम बताता है कि आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली और पंजाब में काम किए हैं, वह जनता को पसंद आए हैं और अब वह काम गुजरात में भी चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में दो सीटों पर चुनाव हुए थे और यहां बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद भी हमने एक सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की और दूसरी पर भाजपा जीती है। ये यह बताता है कि गुजरात में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी की है। जिस सीट को बीजेपी हमसे छीनी थी, जनता ने फिर से हमें जिता दिया है।

कांग्रेस नेतृत्व भाजपा के हाथ की कठपुतली

केजरीवाल ने कहा कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भाजपा के हाथ की कठपुतली बन चुका है। कांग्रेस का आम कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भाजपा को हराना चाहता हैं लेकिन शीर्ष नेतृत्व भाजपा की जेब में बैठा है। आम आदमी पार्टी तन-मन-धन से देश और सभी राज्यों को भाजपा से बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के जो भी अच्छे कार्यकर्ता हैं, वह आप में शामिल हो जाएं।

राज्यसभा जाने से किया इनकार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जीत के बाद क्या केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे, यह सवाल पूछे जाने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।