ईरान पर हमलों को लेकर BRICS की कड़ी प्रतिक्रिया, अंतरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन पर जताई चिंता

0

ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य देशों वाले BRICS समूह ने ईरान के खिलाफ हुए हालिया सैन्य हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समूह ने 13 जून से शुरू हुए इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय क़ानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया है।

BRICS Expansion, the G20, and the Future of World Order | Carnegie  Endowment for International Peace

BRICS द्वारा जारी साझा बयान में कहा गया है, “हम ईरान पर किए गए सैन्य हमलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं।” समूह ने सभी पक्षों से कूटनीतिक संवाद और शांतिपूर्ण तरीकों से मतभेद सुलझाने की अपील की है।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत ने हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के उस बयान से खुद को अलग कर लिया था, जिसमें ईरान पर हमले को लेकर इसराइल की आलोचना की गई थी। हालांकि, BRICS के इस बयान से भारत ने खुद को अलग नहीं किया है।

BRICS ने यह भी कहा कि वह शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर किसी भी प्रकार के हमले को लेकर बेहद चिंतित है, क्योंकि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय क़ानून और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

पूर्व में केवल ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका तक सीमित BRICS समूह का अब विस्तार हो चुका है। इसमें अब सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here