बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का 20 सूत्रीय प्लान, कहा– “20 साल का काम 20 महीने में कर दिखाएंगे”

Date:

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का 20 सूत्रीय प्लान, कहा– “20 साल का काम 20 महीने में कर दिखाएंगे”

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। इस बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के शासन को चुनौती देते हुए एक 20 सूत्रीय प्लान पेश किया है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करते हुए दावा किया कि जो कार्य नीतीश सरकार 20 वर्षों में नहीं कर पाई, वह उन्हें 20 महीनों में पूरा करके दिखाएंगे।

बिहार सीएम का 'चमचा' करता है ट्रांसफर पोस्टिंग, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा |  Tejashwi Yadav on Bihar Cm Nitish kumar transfer posting NDA

हालांकि गठबंधन दलों का औपचारिक चुनावी घोषणापत्र अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन तेजस्वी यादव की इस योजना ने राज्य की राजनीति में गर्माहट ला दी है।

तेजस्वी यादव के 20 सूत्रीय वादे इस प्रकार हैं:

  1. बिहार में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी
  2. 65% आरक्षण लागू किया जाएगा
  3. युवाओं को नौकरी और रोजगार दिलाया जाएगा
  4. युवा आयोग का गठन किया जाएगा
  5. प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म निशुल्क भरे जाएंगे
  6. परीक्षा पेपर लीक पर पूरी तरह से रोक लगेगी
  7. “माई-बहिनों” के खातों में हर महीने ₹2500 भेजे जाएंगे
  8. सामाजिक पेंशन ₹1500 प्रति माह दी जाएगी
  9. ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा
  10. 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी
  11. ताड़ी को शराबबंदी के दायरे से बाहर किया जाएगा
  12. बेटियों के लिए नई योजना लागू की जाएगी
  13. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी
  14. शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा
  15. भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण किया जाएगा
  16. स्वास्थ्य सुविधाएं सुगम और सुलभ की जाएंगी
  17. राज्य में नए निवेश आकर्षित किए जाएंगे
  18. उद्योग-धंधों को बढ़ावा दिया जाएगा
  19. पलायन पर रोक लगाने के उपाय किए जाएंगे
  20. पर्यटन उद्योग को विकसित किया जाएगा

तेजस्वी यादव के इस घोषणात्मक अंदाज़ को आगामी चुनावी रणनीति का ट्रेलर माना जा रहा है, जिससे वे युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार और एनडीए इस चुनौती का क्या जवाब देते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related