सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 193 और निफ्टी 56 अंक ऊपर जाकर हुआ क्लोज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। इस कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंकों की बढ़त के साथ 83,432.89 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 50 भी 55.70 अंकों की बढ़त के साथ 25,461.00 अंकों पर क्लोज हुआ।

आज शुक्रवार को बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ देर बाद यह लाल निशान में आ गया। दोपहर बाद इसमें बढ़त दिखने लगी और बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एनएसई निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। 19 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाटा ग्रुप के ट्रेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 11.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 1.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.14 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.92 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.68 प्रतिशत, एसबीआई 0.59 प्रतिशत, टीसीएस 0.57 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, एलएंडटी 0.35 प्रतिशत, बीईएल 0.33 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.17 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.14 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.05 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टाटा स्टील के शेयरों में 1.72 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.13 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.87 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.42 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, आईटीसी 0.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.23 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.21 प्रतिशत और सनफार्मा के शेयरों में 0.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।