भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह समझौते, पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती

Date:

भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह समझौते, पीएम मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद एंड टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान भारत और इस कैरेबियाई देश के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

प्रवासियों की विरासत को सलाम, रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई...ऐतिहासिक रही पीएम  मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा | PM Modi Trinidad visit Bilateral  agreements ...

शुक्रवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने बुनियादी ढांचे के विकास, फार्मास्यूटिकल, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और यूपीआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को “विशेष संबंधों को प्रगाढ़ करने वाला कदम” बताया है। यह यात्रा वर्ष 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में गुरुवार को पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे।

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा से भारत-त्रिनिदाद संबंध और गहरे होंगे। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों की समृद्ध विरासत और आपसी सहयोग की भावना को दर्शाती है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भारत के प्रति समर्थन जताने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो का आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से भी शिष्टाचार भेंट की।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।