👉 यह भी पढ़ें:
- महापौरजी, कम से कम अपने पड़ोसियों से तो ‘मित्रता’ निभा लेते, उनके विरोध के बाद भी खोद डाला सुदामा नगर
- वार्ड 60 की पार्षद सुनहरा अंसाफ अंसारी का नामांकन और निर्वाचन शून्य, जानकारी छुपाने का लगा था आरोप, जिला कोर्ट का फैसला
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
0:00 left
इंदौर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से बंद जम्मू की फ्लाइट अक्टूबर महीने से फिर से शुरू होने वाली है। इसके बाद माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इस फ्लाइट का संचालन हफ्ते में तीन दिन होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। इंदौर से जम्मू के लिए फ्लाइट नंबर 6E 959 सुबह 9.10 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 11.20 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6E 6738 जम्मू से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.05 बजे इंदौर पहुंचेगी। कंपनी इस फ्लाइट के लिए A320 विमान का इस्तेमाल करेगी। इसमें 150 से 180 यात्रियों को ले जा सकता है। इंदौर से जम्मू की फ्लाइट की बुकिंग इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू कर दी है।



