👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- Bihar: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद पटना में बवाल, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग
- जेल से निकलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए कई आरोप, कहा-मेरी हत्या भी करवा सकता है
- Hansi Murder Case: सुबह एक्सरसाइज करवा रहे जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां! CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
- Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, मौतों का आंकड़ा बढ़ने का डर, कई मरीज झुलसे
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
0:00 left
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल पारस में घुसकर कुछ हथियारबंद लोगों ने आज सुबह एक मरीज चंदन मिश्रा की गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था।
बताया जाता है कि मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आज सुबह 4 अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और तमाम सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए चंदन मिश्रा को चार गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चंदन, बेऊर जेल से पेरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर 4 अपराधी घुसे और उसे गोली मार दी। बक्सर में केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी है। ृपटना पुलिस के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल के अंदर और बाहर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



