वाराणसी में मुहर्रम का जिक्र कर बोले सीएम योगी-ये लातों के भूत हैं, बातों से नहीं मानेंगे, कांवड़ियों को उपद्रवी कहने पर ली आपत्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वाराणसी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में थे। उन्होंने इस दौरान एक कार्यक्रम में कावंड़ियों को उपद्रवी कहे जाने पर आपत्ति लेते हुए जौनपुर में मुहर्रम के दौरान ऊंचे ताजिये की वजह हुई दुर्घटना का जिक्र किया। सीएम ने कहा- मैंने पुलिस से कहा कि लाठी मार कर के बाहर करो इनको क्योंकि ये लातों से भूत हैं, बातों से मानेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का हर जुलूस उत्पात, आगजनी और तोड़फोड़ का कारण बनता था। दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा चल रही है, जो एकता का अद्भुत संगम है।

सीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है। इससे पहले मुहर्रम था। हमने नियम बना दिया थे कि ताजिये की लंबाई सीमित रखें। इससे बिजली,पेड़ की टहनी को नुकसान पहुंचता था। जौनपुर में एक घटना हुई ताजिया को इतना ऊंचा किया कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ के 3 लोग मारे गए। बाद में उपद्रव हुआ और रोड जाम कर दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग समाज के बीच लोगों को मुख्यधारा से अलग करने का काम करते हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष की स्थिति पैदा करते हैं। 2,3 साल पहले ऐसे ही एक घटना हुई थी,एक आगजनी की घटना में एक व्यक्ति भगवा गमछा ओढ़े था। बीच मे उसके मुंह से निकला या अल्लाह। ऐसे ही लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है।

कांवड़ियों को आतंकी, उपद्रवी बोला जाता है

सीएम योगी ने कहा कि आज कांवड़ यात्री, भक्ति भावना से चलते हैं। उनका भी मीडिया ट्रायल होता है। उन्हें उपद्रवी आतंकवादी तक बोला जाता है, ये वो मानसिकता है, जो हर प्रकार से भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम करते हैं। यही लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने का काम करते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।