श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को एलओसी के पास बारूदी लैंड माइन ब्लास्ट हुआ। इसमें एक अग्निवीर जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अग्निवीर ललित कुमार उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि कृष्णा घाटी के क्षेत्र में गश्त के दौरान यह हादसा हुआ।
सेना ने कहा है कि पुंछ के एक अंदरूनी इलाके में गश्त के दौरान एक पुरानी लैंडलाइन में यह ब्लास्ट हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक जेसीओ है, जिसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक ने 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कृष्णा घाटी ब्रिगेड के क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सर्वोच्च बलिदान दिया। इसमें कहा गया है कि हम दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। एलजी सिन्हा ने कहा कि मैं अग्निवीर ललित कुमार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
आतंकियों को पनाह देने वाले की संपत्ति कुर्क
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल की गई एक आवासीय संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत यह कार्रवाई की गई। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में स्थित इस संपत्ति का इस्तेमाल आतंकवादियों को आश्रय और रसद सहायता देने के लिए किया गया था।


