👉 यह भी पढ़ें:
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के आवास में जले हुए नोट मिलने के बाद आए थे विवादों में
- इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए बनी कमेटी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने घोषित किए सदस्यों के नाम
- सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की याचिका की खारिज, जले हुए नोटों के मामले में जांच की वैधता को दी थी चुनौती
- दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वर्मा का दावा- स्टोररूम में रखी नकदी उनके या उनके परिवार की नहीं, सुप्रीम कोर्ट पहुंची जांच रिपोर्ट
- दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस वर्मा के केस में फायर ब्रिगेड बोला-घर में नहीं मिला कोई कैश, सुप्रीम कोर्ट ने भी दी सफाई
0:00 left
नई दिल्ली। घर से जले हुए नोटों के बंडल मिलने के बाद विवादों में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया लोकसभा में जल्द ही शुरू होने जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि सभी दल एकजुट होकर न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं।
बताया जा रहा है कि विपक्ष के नोटिस को राज्यसभा में स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे लोकसभा में अब यह प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जल्द ही तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा कर सकते हैं, जो जस्टिस वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। रिजिजू ने कहा, हमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू होगी। न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के अनुसार, लोकसभा में प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला राज्यसभा में जाएगा। इस नोटिस पर सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के 150 से अधिक सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।



