ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-पाकिस्तान ने ही कहा था, अब रोक लीजिए महाराज

Date:

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान पर करारा हमला किया तो पाकिस्तान ने हार मार ली। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कहा महाराज बहुत हो गया अब रोक दीजिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले, मैं इस सदन के माध्यम से उन वीर सपूतों को नमन करता हूं जो इस राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहते हैं। साथ ही, मैं उन शहीदों की स्मृति को भी श्रद्धा से नमन करता हूं जिन्होंने भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। मैं पूरे देश की ओर से सेनाओं के सभी जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि 6 और 7 मई 2025 को भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक ऐतिहासिक सैन्य अभियान को अंजाम दिया। यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, अस्मिता, नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रभावशाली और निर्णायक प्रदर्शन था।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले हमारी सेनाओं ने हर पहलू का गहन अध्ययन किया। हमारे पास कई विकल्प उपलब्ध थे, लेकिन हमने वही विकल्प चुना जिसमें आतंकवादियों और उनके ठिकानों को अधिकतम नुकसान पहुँचे और पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति हो। भारतीय सेनाओं द्वारा की गई यह सुसंगठित और सटीक कार्रवाई थी, जिसमें 9 आतंकी ढांचों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस सैन्य कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, हैंडलर और सहयोगी मारे गए।

भारतीय वायुसेना ने पश्चिम मोर्चे पर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया। हमारी सेनाओं ने चकलाला, सरगोधा, रफीकी, रहीम यार खान जैसे बड़े एयर बेस पर प्रहार किया। पूरी दुनिया ने भारतीय वायुसेना के शौर्य और बहादुरी की तस्वीर देखी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन सिंदूर। वायुसेना ने आसमान से हमले किए, थलसेना ने जमीन पर मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया। भारतीय नौसेना ने भी उत्तरी अरब सागर में अपनी तैनाती मजबूत कर दी। पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया कि हम समुद्र से लेकर जमीन तक पाकिस्तान के हर अहम ठिकानों पर प्रहार करने में हम सक्षम हैं। इसलिए रोकी गई भारतीय सेना की कार्रवाई

भारत ने कार्रवाई इसलिए रोकी क्योंकि संघर्ष के दौरान जो भी लक्ष्य तय किए गए थे हम पूरी तरह से हासिल कर चुके थे, इसलिए यह मानना की ऑपरेशन किसी दबाव में रोका गया था ये बिल्कुल बेबुनियाद है। दरअसल, ट्रंप ने अचानक यह दावा किया था कि उन्होंने भारतपाकिस्तान से इस बारे में बात की और दोनों देश सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सदन को फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने राजनीतिक जीवन में जान बूझकर कभी भी असत्य बोलूं इसकी भरपूर कोशिश की है। मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तान पर करारा हमला किया तो पाकिस्तान ने हार मार ली। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने कहा महाराज बहुत हो गया अब रोक दीजिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।