बढ़ते अपराधों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का सरकार पर निशाना, कहा-एमपी में हर रोज होते हैं 20 रेप, भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन 20-22 बहनों के साथ रेप केस होते हैं। 1 जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 10840 रेप के मामले सामने आए हैं। हर दिन दो मासूम बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।

पटवारी ने कहा कि एससी, एसटी बच्चियां और महिलाएं पीड़िताएं हैं और इसके पीछे कोई न कोई भाजपा के कार्यकर्ता और नेता होता है। नशा, ड्रग्स के भोपाल में इस साल 4-5 केस हुए, उनमें बड़े–बड़े लोगों के नाम आए और सब बीजेपी नेताओं के साथ खड़े दिखे हैं। पटवारी ने प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार, अपराध नियंत्रण में विफलता और राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित में नहीं बल्कि दलाली और सौदेबाजी की राजनीति कर रही है।

ट्रांसफर फैक्ट्री चलाने का आरोप

पटवारी ने कहा कि यहां ट्रांसफर फैक्ट्री चलाई जा रही है। पटवारी ने कहा कि आपके पास 377 आईएएस हैं, 42 प्रतिनियुक्ति पर हैं, अब बचे 335 में से 200 ऑफिसर्स के तबादले बार–बार हो रहे हैं। सीबी चक्रवती, संजय शुक्ला जैसे अफसरों के तबादले 6-6 बार किए जा रहे हैं यानी हर दो से तीन महीने में उनका विभाग बदला जा रहा है। ऐसे में ये अफसर कैसे विभाग को समझेंगे और कैसे काम करेंगे। उमाकांत का 5-5 बार ट्रांसफर किया जा चुका है। बाकी कई अधिकारियों के 4-4 बार तबादले किए गए हैं। इस तरह कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी तो और क्या होगा? जीतू पटवारी ने दावा किया है कि प्रदेश के हर विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग माफिया सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।