पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में हादसा, आज फिर दो श्रद्धालुओं की गई जान, दो दिन में चार मौत फिर भी हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को फिर एक हादसा हो गया। आज भी दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यहां एक श्रद्धालु की मौत कुबेरेश्वर धाम परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिरने से हुई, जबकि दूसरा श्रद्धालु एक होटल के सामने खड़े–खड़े गिर पड़ा। कल यानी मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

मृतकों की पहचान चतुर सिंह (50 वर्ष), निवासी पंचवेल, गुजरात और ईश्वर सिंह (65 वर्ष), निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। मंगलवार को भी कुबेरेश्वर धाम में दो महिलाओं की मौत हुई थी। इन दोनों महिलाओं की पहचान कर ली गई है। इनमें से जसवंती बेन पति चंदू भाई उम्र 56 वर्ष निवासी ओम नगर राजकोट गुजरात से हैं, दूसरी महिला नाम संगीता गुप्ता पति मनोज गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से हैं। अब तक कुबेरेश्वर धाम में 2 दिनों में 4 मौत हो चुकी है। बुधवार को हरियाणा की सुनीता नाम की एक महिला कावड़ ले जाते समय भोपाल–इंदौर हाईवे पर गिरने से घायल हो गई। कुबेरेश्वर धाम में मथुरा से आई पूजा सैनी नाम की महिला भी गिरने से जख्मी हो गई। नागपुर की मनीषा भी अचानक धाम में पास बेहोश हो गई। इन्हें अस्पताल लाया गया है।

हेलिकॉप्टर से बरस रहे फूल

सीहोर में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। ये यात्रा कुबेरेश्वर धाम पहुंची तो यहां हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए। यात्रा सीवन नदी के तट से शुरू हुई थी। कांवड़ यात्रा में शामिल होने देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा के कारण मंगलवार देर रात से ही यहां इंदौर–भोपाल हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है। यात्रा शहर की सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर चली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।