भारत पर ट्रंप के डबल टैरिफ से लड़खड़ाया शेयर बाजार, बाजार खुलते ही लुढ़कने लगे सेंसेक्स और निफ्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए डबल टैरिफ से गुरुवार 7 अगस्त को शेयर बाजार में बारी गिरावट नजर आई। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे 80,300 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी में भी सौ अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखने लगी।

आज बीएसई सेंसेक्स ने 281.01 अंकों की गिरावट के साथ 80,262.98 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 110.00 अंकों के नुकसान के साथ 24,464.20 अंकों पर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की ऐलान किया। इस 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, वहीं निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनी के शेयर हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। गुरुवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 0.32 प्रतिशत, आईटीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। आज टाटा स्टील के शेयरों ने 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.97 प्रतिशत, एटरनल 0.84 प्रतिशत, एसबीआई 0.82 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.20 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.11 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 0.04 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।