देशभर में बारिश से बिगड़े हालात, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Date:

देशभर में बारिश से बिगड़े हालात, कई राज्यों में अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Rain Alert : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मौसम का कहर! 31 राज्यों में बारिश

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि पूर्वी यूपी के किसान अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 22-25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 23-26 अगस्त के दौरान पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की द्रोणिका सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकी हुई है। यह 21 अगस्त से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगी, जिससे कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

  • दिल्ली-NCR: अगले 7 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
  • मुंबई: हालात बेहद खराब, बीएमसी ने अलर्ट जारी किया, बारिश से जनजीवन प्रभावित।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार: अगले 7 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा: भारी बारिश की चेतावनी।
  • उत्तराखंड: 22 से 24 अगस्त के बीच एक बार फिर तेज बारिश का अनुमान।
  • दक्षिण भारत: कई राज्यों में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

भारी बारिश को देखते हुए कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...