इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर भी जाएगी मेट्रो, मोहन कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, थानों में अब जांच अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें इंदौर से उज्जैन और इंदौर से पीथमपुर तक मेट्रो चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। थानों में जांच अधिकारियों को अब टैबलेट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। पहले चरण में 1732 अधिकारियों को टैबलेट दिए जाएंगे। चरणबद्ध तरीके से कुल 25,000 टैबलेट खरीदे जाएंगे। बैठक में बताया गया कि सरकार 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है।

बैठक के बाद बताया गया कि अब हर बोर्ड में एक लोक अभियोजन अधिकारी तैनात रहेगा। इसके लिए 610 पदों की स्वीकृति दी गई है। इंदौर से उज्जैन और इंदौर से पीथमपुर तक मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में बताया गया कि कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव का बहुत ही सफल आयोजन हुआ। इसमें 56 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से केन्द्रीय मंत्री नीतिन गड़करी ने जबलपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को जबलपुर –भोपाल ग्रीनफील्ड कॉरिडोर सहित लगभग 73 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। बैठक में भोपाल मेट्रो से नर्मदापुरम और विदिशा तक ले जाने का प्लान। मेट्रो उज्जैन से इंदौर और फिर इंदौर से पीथमपुर तक चलेगी। इस रूट के निर्माण पर प्रति किलोमीटर ₹9 लाख का खर्च आएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

बैठक में कई अहम फैसले हुए

610 लोक अभियोजन अधिकारियों के पद और पुलिस अफसरों के 25000 टैबलेट देने पर मंजूरी। पहले चरण में 1,732 अधिकारियों टैबलेट दिए जाएंगे, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से कुल 25,000 टैबलेट खरीदे जाएंगे।

–मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी पर छुट्टी देने का प्रावधान रहेगा।

–नगरपालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्तावों को रोकने के लिए राज्य सरकार अध्यादेश लाएगी। नगर पालिका–परिषद अध्यक्षों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर विचार।

–मध्यप्रदेश जल निगम की नल–जल योजना के तहत पीएचई सोलर प्लांट लगाएगा। इन प्लांटों से विभाग का लक्ष्य 100 मेगावाट बिजली पैदा करना है।

–ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर में आगामी 29 और 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है।

– उज्जैन में 27 अगस्त को ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Asian Para Games 2026: मोना ने गोल्ड, अवनि को मिला सिल्वर, भारत के निशानेबाजों ने दो मेडल जीते

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीता।

4 दिन में 400 करोड़ पार की ‘जेलर 2’, ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड टूटा

जेलर 2 ने 4 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा।

महाअष्टमी पर उज्जैन में नगर पूजा, कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया

महाअष्टमी पर उज्जैन नगर पूजा में कलेक्टर ने माता को मदिरा का भोग लगाया। यह 2100 वर्ष पुरानी परंपरा उज्जैन की समृद्धि के लिए आयोजित होती है।

इंदौर में 150 करोड़ रुपये की लागत से मां अहिल्या की गाथा गढ़ी जाएगी

इंदौर में मां अहिल्या की गाथा गढ़ने के लिए 150 करोड़ की लागत से स्मारक निर्माण शुरू। 2028 सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा होगा।

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा, बांधवगढ़ से 30 और हाथी भी आए

मृत साथी की याद में 25 हाथियों का दल दफन स्थल पहुंचा। बांधवगढ़ से 30 और हाथी शहडोल सीमा में दाखिल हुए। वन विभाग की सतर्कता जारी।

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत

दशहरे की छुट्टी में इंदौर आ रही छात्रा की ट्रक के पहिए तले मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। हादसा पालदा क्षेत्र में हुआ।