महीने के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में दिख रही रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त के साथ की शुरुआत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सितंबर महीने के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक नजर आ रही है। आज बीएसई सेंसेक्स 155.60 अंकों की बढ़त लेकर 80,520.09 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 27.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,653.00 अंकों पर कारोबार करता नजर आया।

आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 2 कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। एनएसई निफ्टी की 50 में से 38 कंपनी के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 12 कंपनी के शेयर लाल निशान में दिखे। सेंसेक्स की एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, जबकि इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 0.30 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाइटन, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और एचसीएल टेक के शेयर बढ़त के साथ खुले। इसके विपरित एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट नजर आई। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सेंसेक्स 19.34 अंकों की बढ़त लेकर 79,828.99 अंकों पर और निफ्टी 5.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,432.70 अंकों पर खुला था। बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 554.84 अंक की बढ़त के साथ 80,364.49 अंक पर और एनएसई निफ्टी 198.20 अंक की तेजी के साथ 24,625.05 पर पहुंच गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।