👉 यह भी पढ़ें:
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
- खाने-पीने वाले इंदौर की पहचान मिटा रहा सयाजी होटल, जांच में मिली इतनी गड़बड़ियां कि हैरान है शहर
- गृह निर्माण संस्थाओं को एडीएम की चेतावनी-दो दिन में सारे रिकॉर्ड जमा कराओ, ऑडिट पेंडिग रहने पर लगाया जुर्माना
- एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले
0:00 left
भोपाल। आयकर विभाग ने भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) और इंदौर में उसके सहयोगी संस्थानों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। बताया जाता है कि भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत कई शहरों में तीस से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी के दस्तावेज जब्त होने की बात कही जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 5 बजे साइंस हाउस पहुंची। अफसर, इसके संचालक जितेंद्र तिवारी और उनके सहयोगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित गुप्ता, कंसल्टेंट दिनेश बारोलिया, शिखा राजोरिया से पूछताछ कर रहे हैं। साइंस हाउस का मेन ऑफिस भोपाल में गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में 1994 से चल रहा है। कंपनी देशभर में मेडिकल उपकरण की सप्लाई करने के साथ ही डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। यह कंपनी पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की भी सेवाएं भी उपलब्ध कराती हैं।
बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम मेडिकल सर्जिकल उपकरणों के कारोबारी राजेश गुप्ता के यहां भी पहुंची है। भोपाल में लालघाटी स्थित पंचवटी में 64 बी नंबर के उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात है। राजेश गुप्ता लिनन का बड़ा कारोबार है। यह सरकारी विभागों में पॉवरलूम के माध्यम से बड़ी सप्लाई करते है। साइंस हाउस ग्रुप के संचालकों के एक पूर्व आईएएस अधिकारी से संबंधों की भी चर्चा रही हैं।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अनूपपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में खरीद–फरोख्त में साइंस हाउस और अनु सेल्स का घोटाला सामने आया था। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लयू) ने जांच की थी। इसमें पाया गया था कि स्वास्थ्य उपकरणों और दवाओं की आपूर्ति काफी ज्यादा कीमतों पर की गई है। तब ईओडब्ल्यू ने कंपनी के निदेशकों जितेंद्र तिवारी और शैलेंद्र तिवारी को गिरफ्तार भी किया था।



