बिहार के विपक्षी दलों पर भड़के पीएम मोदी, कहा-मंच से मेरी मां को दी गाली, देश की मां-बहन-बेटी का किया अपमान

Date:

नई दिल्ली। बिहार में इंडिया गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी। पीएम मोदी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को राजद-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थीइसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था। इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी।

मां के प्रति श्रद्धा बिहार की पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों बाद नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने वाला है। पूरे देश में नवदुर्गा की पूजा होगी, यानी मां के नौ रूपों की पूजा होगी। बिहार और पुरबिया इलाके में नवदुर्गा के साथ सतबहिनी पूजा की परंपरा भी पीढ़ियों से है। मां के रूप में सात बहनों की पूजा की परंपरा, मां के प्रति श्रद्धा और विश्वास, ये बिहार की पहचान है। हमारी सरकार के लिए मां की गरिमा, उसका सम्मान, उसका स्वाभिमान बहुत बड़ी प्राथमिकता है। मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। उन्होंने कहा, बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजदकांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मांबहनबेटी का अपमान है।

जीविका निधि साख सरकारी संघ का शुभारंभ

पीएम मोदी ने मंगलवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने 105 करोड़ रुपए की राशि को जीविका निधि में ट्रांसफर किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मंगलवार के दिन बहुत मंगल कार्य की शुरुआत हो रही है। बिहार की माताओंबहनों को आज एक नई सुविधा मिलने जा रही हैजीविका निधि साख सरकारी संघ। इससे गांवगांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब और आसानी से पैसा मिलेगा। उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। सोमवार को भी उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तमिलनाडु में भी बिहार मॉडल चलाना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस तमिल विरोधी और द्रविड़ विरोधी संगठन है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का मानना है कि भारत एक लोग, एक संस्कृति, एक धर्म और एक भाषा वाला देश होना चाहिए। एआईएडीएमके की वर्तमान स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि  पुरानी एआईएडीएमके, जो तमिलनाडु के लोगों की सेवा करती थी, अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आज की एआईएडीएमके सिर्फ एक खोखला ढांचा बनकर रह गई है और भाजपा इस पार्टी का इस्तेमाल तमिलनाडु की राजनीति में घुसने के लिए करना चाहती है। भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर पड़े नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके के नेता भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर पड़ गए हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर भाजपा तमिलनाडु में अपनी जगह बनाना चाहती है। राहुल ने दावा किया कि जो लोग अभी एआईएडीएमके को चला रहे हैं, उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह नियंत्रित करते हैं। नीतीश कुमार को भाजपा ने किया काबू राहुल गांधी ने बिहार की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर भाजपा के आदमी को वहां बैठा दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पुराने कामों की वजह से भाजपा उन्हें पूरी तरह काबू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।  राहुल ने कहा कि  भाजपा तमिलनाडु में भी यही बिहार मॉडल दोहराना चाहती है। वे तमिलनाडु में ऐसी सरकार चाहते हैं जिसे वे पूरी तरह अपने इशारों पर नचा सकें। वे यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो वही करे जो भाजपा कहे। राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि वे तमिलनाडु में भाजपा को कभी भी ऐसी कठपुतली सरकार नहीं बनाने देंगे। मणिपुर में भाजपा ने लगाई आग कन्याकुमारी के कोलाचेल में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा  कि मणिपुर में क्या हुआ देखिए, एक शांतिपूर्ण राज्य, उन्होंने उसमें आग लगा दी और सैकड़ों लोग मारे गए, अभी भी सिविल वॉर चल रही है। उन्होंने ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में पांच साल के बच्चे और पांच महीने की बहन की मौत का जिक्र किया। इस हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं और कुछ इलाकों में हिंसा हुई। सुरक्षा बलों को आंसू गैस और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा। राहुल गांधी ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों से जोड़ा।