प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय की साख तार-तार कर गए चूहे

Date:

प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमवाय इन दिनों पूरे देश की मीडिया में छाया हुआ है। इसका कारण कोई बड़ी रिसर्च या कोई बड़ा ऑपरेशन या इलाज की नई तकनीक नहीं, बल्कि चूहे हैं। इन चूहों ने दो नवजात बच्चों को कुतर लिया और दोनों की मौत हो गई।

एमवाय अस्पताल पर चूहों की कृपा हमेशा से रही है। इंदौर के पुराने लोगों को याद होगा। 1994 में जब गुजरात के सूरत में प्लेग फैला था, इंदौर भी आशंकित था। उस समय इंदौर में निजी अस्पताल कम थे और लोग अगर बीमार पड़ते तो कहां जाते, क्योंकि एमवाय अस्पताल तो खुद चूहों के आतंक से त्रस्त था। तब चूहों को भगाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चला था। 16 दिन के इस अभियान में चूहे कितने भागे इसका तो पता नहीं चला, लेकिन कई लोगों विशेषकर पेस्ट कंट्रोल कंपनी की जेब जरूर चूहों के पेट जितनी मोटी हो गई थी। इसके बाद 2014 में भी एक अभियान चला था, इसमें भी पांच हजार चूहों को मारने का दावा किया गया था।

खैर, इसके बाद चूहों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। एमवाय अस्पताल में उनका डेरा स्थायी तौर पर जमा रहा। ऐसा नहीं है कि चूहों को भगाने पर एमवाय अस्पताल अभी कोई पैसे नहीं खर्च करता। इसके लिए बकायदा एक कंपनी से अनुबंध भी है, लेकिन वह क्या करती है इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। रुटीन में बिल पास होते रहते हैं और चूहों अपने बिलों की संख्या भी बढ़ाते रहते हैं।

ताज्जुब तो इस बात का है कि जब आप नवजात बच्चों के वार्ड में भी सुरक्षा के इतने इंतजाम नहीं कर पाएं कि उनकी जान बचाई जा सके। दो बच्चों की मौत सामान्य घटना नहीं है। जरा, सोचिए उन दोनों बच्चों के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी। आखिर आदमी बीमार होगा तो अस्पताल जाएगा और परेशान होगा तो थाने, लेकिन हमारे देश में इन दोनों स्थानों से ज्यादा असुरक्षित जगह कोई नहीं है।

विडंबना यह कि बच्चों की मौत के बाद एमवाय अधीक्षक डॉ.अशोक यादव ने बयान दिया कि दोनों बच्चे शुरू से ही गंभीर थे और वेंटिलेटर पर थे। मौत इलाज के दौरान हुई है। चूहा काटने से उनकी मौत का कोई संबंध नहीं है।

मामले की जांच के साथ लीपापोती शुरू होनी ही थी, जो हो चुकी है। चूहों के साथ जिम्मेदार भी बच जाएंगे, लेकिन उस साख का क्यो होगा जो तार-तार हो चुका है।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो आपके डॉक्टर होने या न होने से क्या फर्क पड़ता है। अभी भी समय है संभल जाएं, गंभीर हो जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।