गुजरात के पावागढ़ में रोप-वे टूटने से 6 लोगों की मौत, निर्माण सामग्री ले जाने के लिए होता है इस्तेमाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अहमदाबाद। गुजरात में पंचमहल जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावागढ़ में को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मालवाहक रोप-वे के ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि इस रोप-वे का इस्तेमाल मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था। रोपवे का तार टूटने की वजह से ट्रॉली ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दुर्घटना में 2 लिफ्ट ऑपरेटर, 2 कर्मचारी और 2 अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पावागढ़ में महाकाली मंदिर तक जाने के लिए दो अलग–अलग रोपवे बने हैं। एक रोपवे श्रद्धालुओं लाने–ले जाने के लिए है, जबकि दूसरा रोपवे केवल सामान और निर्माण सामग्री ढोने के लिए तैयार किया गया है। हादसा इसी मालवाहक रोपवे में हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

rope way

पहले भी टूट चुकी है रस्सी

उल्लेखनीय है कि पावागढ़ में इससे पहले 25 अगस्त 2023 को भी बड़ा हादसा होने से टला था। उस समय महाकाली मंदिर तक जाने वाली रोपवे की पिलर नंबर 4 की केबल बीच में ही टूट गई थी, जिससे 10 से ज्यादा यात्री हवा में बोगियों में फंस गए थे। हालांकि गनीमत रही कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी

इंदौर में वाटर पार्क संचालक से आईपीओ और शेयर का झांसा देकर 8.5 लाख की ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं, अमरकंटक में ठंडक बढ़ी

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। अमरकंटक में ठंडक बढ़ी और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

MP Semiconductor Summit: इंदौर में दो कंपनियों ने ₹1,210 करोड़ निवेश प्रस्ताव पेश

मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में इंदौर में ₹1,210 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पेश किए गए। लालवाला इंडस्ट्रीज़ और ट्रूचिप सॉल्यूशंस ने प्रमुख योजनाएं साझा कीं।

इंदौर हाई कोर्ट का निर्देश: मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने होंगे

इंदौर हाई कोर्ट ने मेट्रो कॉर्पोरेशन को 2500 पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण और पक्षी आवास की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

मंत्रीजी के बदले मिजाज : सीएम से दूरी खत्म करने की कोशिश, लोग कह रहे- खरीदी घोटाले का असर तो नहीं

कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम से दूरी खत्म कर उनके साथ जुड़े रहने की कोशिश की। यह बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग के खरीदी घोटाले से जोड़ा जा रहा है।

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।