अमेरिकन टैरिफ को लेकर खड़गे ने फिर साधा सरकार पर निशाना, कहा-देश के दुश्मन बन गए हैं पीएम मोदी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए ट्रैरिफ को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को उन्होंने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हो सकते हैं, एक–दूसरे के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि वे एक–दूसरे के लिए वोट मांगते हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मोदी और ट्रंप का गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है। उन्होंने पूरे देश का माहौल को खराब करके रख दिया है। खड़गे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बहुत भारी टैरिफ लगाया है। 50 परसेंट के अतिरिक्त टैरिफ के बाद उन्होंने हमारे लोगों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आप अपनी विचारधारा पर चलें और देश के नागरिकों की रक्षा करें, क्योंकि राष्ट्र सबसे पहले आता है और आपकी दोस्ती उसके बाद आती है। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत पिछले कई दशकों से निष्पक्षता और गुटनिरपेक्षता की विदेश नीति पर चलता आ रहा है और इसे उसी रास्ते में लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए। खड़गे ने मोदी पर ट्रंप के साथ खुलेआम गठजोड़ करके भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जानिए पूरी खबर।

सोना ₹4133 सस्ता, कीमत 1.48 लाख पर आई; चांदी के दाम भी ₹9297 घटे

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 28 सितंबर 2026 को सोना ₹4133 सस्ता होकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम भी ₹9297 घटे।

एशियन गेम्स 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, नया रिकॉर्ड बनाया

एशियन गेम्स 2026 में नीरू धांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल हुआ। उन्होंने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और गिरफ्तारी का सामना किया।