राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, कहा-अपनी अलग ही सरकार चला रहे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा है। एक इंटरव्यू में रूडी ने दुबे को अहंकारी बताते हुए कहा कि वे संसद में खुद की सरकार से अलग अपनी ही सरकार चलाने का दिखावा करते हैं।

दरअसल रूडी ने यह बात कंस्टीट्यूशन क्लब चुनाव और पार्टी के भीतर चल रही राजनीति से जुड़े सवाल पूछने पर कही। उन्होंने निशिकांत दुबे पर आरोप लगाया कि वे खुद को इतना महत्वपूर्ण मानते हैं कि पार्टी और संसद की हर गतिविधि उन्हीं के इर्दगिर्द घूमती है। रूडी ने कहा कि वह संसद में शो चलाते हैं। उन्होंने सरकार से अलग अपनी खुद की सरकार बना रखी है और मैं उनकी उस सरकार का हिस्सा नहीं हूं। रूडी ने कहा कि कांस्टीट्यूशन क्लब के चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार में खुद निशिकांत दुबे सक्रिय रहे। उनका दावा है कि दुबे चाहते थे कि चुनाव में वे (रूडी) जीत हासिल कर पाएं। रूडी ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और जेपी नड्डा उनके साथ खड़े रहे और उन्हें समर्थन दिया। इसके बावजूद दुबे ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया और माहौल को विवादित बनाने की कोशिश की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।