इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को मेट्रो का चार किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया। अब तक 10 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल रन हो चुका है। बताया जा रहा है कि जल्द ही गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक ट्रायल रन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो साल पहले छह किलोमीटर का ट्रायल रन हुआ था। जिसे प्रायोरिटी कॉरिडोर का एक सेक्शन कहा जाता है। इस पर यात्रियों के लिए ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेट्रो प्रबंधन के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु ग्रोवर ने बताया कि अब तक कुल 10 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल रन हो चुका है। आने वाले दिनों में गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का 17 किलोमीटर तक ट्रायल रन होगा। इसके बाद सीएमआरस से एनओसी मिलने के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना
- डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार
- मान गए नेताजी, मोदीजी से लेकर सारे नेता कर रहे पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील और आप जन्मदिन पर घुमा रहे गाड़ी
- इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन एमआर-10 बस स्टेशन तक होना था, लेकिन एक किलोमीटर पहले ही ट्रेन फिर लौट गई। पहली बार ट्रेन ने दस किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस कारण ट्रेन की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई। अब धीरे–धीरे स्पीड बढ़ाकर ट्रायल रन किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा विशेषज्ञों से चार किलोमीटर तक के रन की अनुमति मिली थी। इससे पहले अफसर 17 किलोमीटर तक ट्रॉली रन चार बार कर चुके है।
अगले साल तक रेडिसन तक चलेगी मेट्रो
वर्तमान में मेट्रो का संचालन छह किलोमीटर तक ही हो रहा है। अगले साल तक मेट्रो के संचालन रेसिसन चौराहे तक करने की योजना है। वर्तमान में मेट्रो को यात्री नहीं मिल हे हैं, लेकिन अगर रेडिसन तक चलाया जाएगा तो यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। बताया जाता है कि पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों का काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने की कोशिश है।


