👉 यह भी पढ़ें:
- Ahmedabad Airport Incident: टला बड़ा विमान हादसा! Air India और IndiGo के विमान आमने-सामने आए, आखिरी वक्त पर बची टक्कर
- Air India Flight Emergency: उड़ान के बीच अचानक मचा हड़कंप! Bird Strike के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
- महंगे ईंधन ने बिगाड़ा एयर इंडिया का उड़ान प्लान, तीन महीने तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद
- हवा में ही बंद हो गया एयर इंडिया के विमान का इंजन, पायलट ने पैन-पैन अलर्ट देकर उतारा विमान
- आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
- एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान में आई तकनीकी खराबी, सात घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी फ्लाइट
0:00 left
वाराणसी। बेंगलुरु से वाराणसी जा रहे एयर इंडिया के विमान में पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। उस यात्री ने सही पासकोड भी डाला, लेकिन कैप्टन ने हाईजैक होने के डर से कॉकपिट का दरवाजा नहीं खोला। वह यात्री अपने आठ साथियों के साथ विमान में यात्रा कर रहा था। उसके साथ यात्रा कर रहे सभी नौ यात्रियों को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है।
बताया जाता है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 ने सोमवार की सुबह 8 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के उड़ने के कुछ देर बाद ही एक यात्री ने कॉकपिट में जाने के लिए बने गेट को खोलने की कोशिश की। कॉकपिट खोलने के लिए पासकोड डालते ही पायलट के पास इसका सिग्नल पहुंचा। जब पायलट ने सीसीटीवी देखा तो हाईजैक होने के डर से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इस बात को लेकर भी सवाल उठने लगे कि आखिर इस पैसेंजर को कॉकपिट का पासकोड कैसे पता था? इधर, यह भी बताया जा रहा है कि जब उस यात्री से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहता था और उसे लगा कि यह वही दरवाजा है। हालांकि जब क्रू ने उसे बताया कि उसने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की है तो वह चुपचाप वापस चला गया।
एयर इंडिया ने दी सफाई
एयर इंडिया ने बताया कि हमें वाराणसी जाने वाले विमान को लेकर जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली। एक यात्री टॉयलेट खोजते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया। हम लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं। विमान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई। लैंडिंग के समय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों ने बताया कि उस यात्री को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसे उड़ान के दौरान हुई उसकी इस दुर्घटना के लिए नो–फ्लाई सूची में डाला जा सकता है।



