कल रानीपुरा में दिखा ‘इंदौर’ शहर के इस जज्बे को सलाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सोमवार को रानीपुरा में एक बहुत ही दुखद घटना हुई। वह भी रात को। वह भी ऐसे समय जब शहर में नवरात्रि के पहले दिन के गरबे की शुरुआत हो रही थी। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक उसके इंतजाम में लगे थे। शहर की जनता भी गरबा पंडालों में मां की आराधना में व्यस्त थी। ऐसे समय रानीपुरा में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई और उसके मलबे में 13 जिंदगियां मौत से संघर्ष कर रही थीं।

इमारत क्यों गिरी, इसकी जांच-पड़ताल जारी है। चर्चाएं भी हैं, इसमें सबसे ज्यादा इसके बेसमेंट में पानी भरे होने यानी नींव कमजोर होने की बात कही जा रही है। भले ही इस मकान की नींव कमजोर रही होगी, लेकिन कल देर रात तक रानीपुरा में जो नजारा दिखा वह साफ संदेश दे रहा है कि हमारी एकता की नींव बहुत मजबूत है। कहने को तो यह इलाका मुस्लिम बहुल है, बिल्डिंग में भी मुस्लिम समाज के ही लोग रहते थे, लेकिन कल वहां मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश करने वालों में सिर्फ मानवता का ही चेहरा दिखा। कौन हिंदू, कौन मुसलमान भला कोई पहचान सकता था।

पहले मशीनों से बचाव कार्य की कोशिश की गई, लेकिन इससे बात नहीं बनी। फिर बचाव दल के सदस्यों के साथ लोग भी हथौड़े आदि लेकर जुट गए। लोगों ने दुकानें खुलवाकर गैस कटर, सब्बल आदि के इंतजाम किए। अधिकारियों, बचाव दल के कर्मचारियों तथा आम लोगों की हिम्मत के कारण ही 11 लोग जिन्दा निकाले जा सके।

एक बात और पांच घंटे से ज्यादा देर तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कलेक्टर शिवम वर्मा सहित सारे अधिकारियों का मोर्चा संभाले रहना, एक टीम वर्क का संदेश भी दे रहा है। इसकी कमी लंबे समय से शहर में महसूस की जा रही थी।

कल की घटना ने यह साबित कर दिया कि अपना इंदौर ऐसा ही है। हम एक-दूसरे के सुख-दुख को समझते हैं और सहभागी भी बनते हैं। इंदौर के लोग सिर्फ तमाशबीन नहीं हैं।

सलाम है-शहर के इस जज्बो को…आगे भी यही जज्बा बनाए रखिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।