सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 386 अंक टूटा, निफ्टी में 112 अंक की गिरावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 386.47 अंक टूटकर 81,715.63 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 112.60 अंक गिरकर 25,056.90 अंक पर क्लोज हुआ। सोमवार और मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखी गई थी।

आज के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही, वहीं पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और एचसीएल टेक फायदे में दिखे। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन का शेयर करीब 4.70 रुपये की तेजी के साथ 293.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 10.70 रुपये की तेजी के साथ 1,149.10 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ। एनटीपीसी का शेयर आज करीब 4.60 रुपये की तेजी के साथ 347.60 रुपये के स्तर पर और नेस्ले का शेयर 10.20 रुपये की तेजी के साथ 1,178.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स का शेयर 18.40 रुपये की गिरावट के साथ 682.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जियो फाइनेंशियल का शेयर करीब 5.80 रुपये तथा विप्रो का शेयर आज करीब 5.04 रुपये की गिरावट के साथ 244.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर करीब 93.50 रुपये की गिरावट के साथ 5,277 रुपये के स्तर पर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 395.45 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।